Mon , Oct 20 2025
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 2025 का भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा जिसका शुभ मुहूर्त है
"राखी के बाद अगर कोई त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है, तो वह है – भाई दूज। यह दिन बहनों की दुआओं और भाइयों के प्यार का प्रतीक है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान करते हैं।इस ब्लॉग में जानिए Bhai Dooj का महत्व, इसकी परंपराएं और इसे खास बनाने के कुछ बेहतरीन आइडियाज!"
📜 भाई दूज का इतिहास और महत्व
भाई दूज को संस्कृत में"यम द्वितीया"भी कहा जाता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है:
यमराज अपनी बहन यमुनाजी से मिलने उनके घर गए थे। यमुनाजी ने प्रेमपूर्वक भोजन कराया और तिलक लगाया। इस पर यमराज ने वचन दिया कि जो बहन इस दिन अपने भाई को तिलक करेगी, उसका भाई हमेशा सुखी और स्वस्थ रहेगा।तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
बहनें अपने भाइयों को तिलक करती हैं – रोली, चावल और दीपक से। यह तिलक भाई की रक्षा का प्रतीक होता है।
भाई बहनों को गिफ्ट देते हैं – कपड़े, गहने, पैसे या कुछ पर्सनल चीजें। इस साल कुछ खास और अर्थपूर्ण गिफ्ट दें:
त्योहारों की रौनक स्वादिष्ट व्यंजन से होती है। इस दिन बहनें अपने भाई के लिए उनकी पसंद का खाना बनाती हैं।
जैसे:
पूरी-सब्जी
मिठाइयाँ: रसगुल्ला, गुलाब जामुन, खीर
हलवा, सेवइयाँ आदि
इस बार त्योहार को और यादगार बनाने के लिए:
फैमिली फोटोज़ क्लिक करें रील्स या वीडियो बनाएं (अगर सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हों)
5. अगर भाई-बहन दूर हैं तो?
2025 में अगर आप भाई या बहन से दूर हैं तो:
वीडियो कॉल से तिलक करेंऑनलाइन गिफ्ट भेजें
डिजिटल कार्ड बनाकर भेजें
Bhai Dooj सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को दर्शाने का मौका है। इस दिन सिर्फ तिलक ही नहीं, दिल की दूरी भी मिटाएं।
भोजन करवाने के बाद तिलक लगाते समय भगवान से दिल से प्रार्थना करें आपके भाई की लंबी उम्र के लिए क्योंकि भाव के बिना हर प्रार्थना अधूरी है।
Leave a Reply